Lead NewsNationalTOP SLIDER

नक्सलियों के खिलाफ जंग में महिलाएं भी उतरीं, छत्तीसगढ़ में बनाई गयी दुर्गा फाइटर फोर्स

Raipur : छत्तीसगढ़ देश के सबसे अधिक नक्सल प्रभावित राज्यों में शुमार है. खासकर बस्तर संभाग के जिलों में नक्सली अपनी गतिविधियां चलाते रहते हैं. सुरक्षा बलों के साथ इनकी मुठभेड़ की खबरें आती रहती हैं. इन मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों के कई अधिकारी और जवान शहीद हो चुके हैं. आज रक्षा रक्षाबंधन का पवित्र पर्व है, जिसमें बहन भाई की कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं, वहीं भाई राखी बांधने पर अपनी बहनों को रक्षा करने का वचन देते हैं.

वहीं नक्सल प्रभावित सुकमा (Sukma) जिले से रक्षाबंधन के दिन कुछ अलग तस्वीर सामने आई है.  यहां नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों को मुहंतोड़ जवाब देने तैयार हुई दुर्गा फाइटर फोर्स (Durga Fighter Force) की महिला सुरक्षाकर्मियों ने रक्षाबंधन के मौके पर भाइयों की रक्षा करने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें :बिहार में पहली बार ट्रांसजेंडर महिला ने ट्रांसजेंडर पुरुष को बांधी राखी

32 महिला पुलिस कर्मियों ने बनाया दल

दुर्गा फाइटर फोर्स की महिला सुरक्षाकर्मियों ने अपने भाइयों से वादा किया कि बस्तर से नक्सलवाद का खात्मा करके अपने भाइयों की रक्षा करेंगी. डीएसपी आशा सेन के नेतृत्व में 32 महिला पुलिस कर्मियों ने अपना दल बनाया. पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के पास पहुंचकर स्वेच्छा से नक्सलियों के खिलाफ लड़ने की मंशा जाहिर की.

इसे भी पढ़ें :भारत के दिग्गज फुटबॉलर का 82 की उम्र में निधन, रोम ओलिंपिक में लिया था हिस्सा

जिलेवासियों की सुरक्षा का लिया प्रण

हाथ में एके 47 लेकर नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई का ऐलान करते हुए दुर्गा फाइटर्स ने कहा कि जिलेवासियों की सुरक्षा का हम प्रण लेते हैं. आज रक्षाबंधन हैं हम सभी की रक्षा का संकल्प लेते हैं. दुर्गा फाइटर्स की महिला पुलिस कर्मियों ने आज रक्षाबंधन के दिन राखी बांधकर भाइयों की रक्षा का संकल्प लिया. बता दें कि रक्षाबंधन के मौके पर सुकमा में महिला पुलिस से दुर्गा फाइटर फोर्स का गठन हुआ है.

सुकमा एसपी सुनील शर्मा कहते हैं, “दुर्गा फाइटर में 32 महिला कर्मचारी हैं. उन्हें एक महीने के लिए कमांडो ड्यूटी के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा. वे सभी सक्रिय कर्तव्यों का पालन करेंगी.”

इसे भी पढ़ें :IPL 2021 : जॉस बटलर की जगह ग्लेन फिलिप्स राजस्थान रॉयल्स में शामिल

Related Articles

Back to top button