Lead NewsNationalNEWS

Ind vs Eng 2nd Test: इंग्लैंड के साथ दूसरा मुकाबला आज से, जानें-कैसा रह सकता है दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन

New Delhi: भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में आज से दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. बारिश की वजह से पहला मुकाबला धुल जाने के बाद क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी हुई है. भारतीय समय के अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से मुकाबला शुरू होगा. दोनों ही टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी. दोनों ही टीमें चोट की समस्या से जूझ रही है. दोनों ही टीमों में बदलाव तय माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंःJharkhand Corona Update: रांची वासियों के लिये राहत, 24 घंटे में 4 ही मरीजे मिले, एक दिन पूर्व 17 संक्रमित मिलने से मचा था हड़कंप

भारत को जहां तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के रूप में झटका लगा है, तो वहीं मेजबानों को स्टुअर्ट ब्रॉड के रूप में झटका लगा है. शार्दुल दूसरे टेस्ट से बाहर हैं तो ब्रॉड पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा है. जेम्स एंडरसन के खेलने पर भी संशय है. भारत के लिये अच्छी बात यह है कि ओपनर मयंक अग्रवाल चोट से उबर चुके हैं. दूसरे टेस्ट के लिये उपलब्ध हैं, हालांकि, प्लेइंग इलेवन में मयंक के लिए जगह दिख नहीं रहा है. वजह यह है कि पहले टेस्ट में रोहित के साथ ओपनिंग के लिये उतरे केएल राहुल भारत की ओर से सबसे अधिक स्कोर करने वाले रहे हैं. खासकर पहली इनिंग में राहुल की बल्लेबाजी की हर किसी ने तारीफ की थी.

इसे भी पढ़ेंःहाईवे पर टोल प्लाजा से परेशान हैं तो थोड़ा इंतजार करें, मिलेगी मुक्ति

भारतीय टीम अगर चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरती है तो फिर आर अश्विन को दूसरे टेस्ट मैच से भी बाहर बैठना पड़ सकता है. भारत शार्दुल ठाकुर के स्थान पर इशांत शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकता है. ऐसे में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह के साथ इशांत चौथे तेज गेंदबाज होंगे और स्पिनर के तौर पर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के खेलने की उम्मीद है. हालांकि, लार्डस के मिजाज को देखते हुए यिद भारत दो स्पिनर के साथ उतरना चाहे तो अश्विन के लिये जगह बन सकता है.

भारत का संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली(कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह

वहीं, अगर मेजबान टीम इंग्लैंड की बात करें तो बल्लेबाजी क्रम उनका काफी कमजोर लग रहा है. उनकी बल्लेबाजी जो रूट के इर्द-गिर्द सिमटी हुई है. हालांकि, निचले क्रम में जॉनी बेयरेस्टो, जोस बटलर, सैम करण या मोइन अली नीचे के क्रम शानदार है. ऊपरी क्रम की बल्लेबाजी मेजबान टीम के लिये चिंता का विषय है. ब्राड के नहीं खेलने से गेंदबाजी पर भी असर पड़ना तय है. हालांकि, पहले में पांच विकेट लेने वाले रॉबिन्सन पूरी मजबूती के साथ मैदान पर उतरने को बेताब हैं.

इंग्लैंड का संभावित प्लेइंग इलेवन

रोरी बर्न्स, डोम सिब्ले, हसीब हमीद, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरेस्टो, जोस बटलर(विकेटकीपर), मोइन अली, सैम कुर्रन, ओली रॉबिन्सन, मार्क वुड, साकिब महमूद/जेम्स एंडरसन।

 

 

Related Articles

Back to top button