JharkhandLead NewsRanchi

ओरमांझी में कपूर बीज भंडार में छापेमारी, बीज के नमूने जब्त

Ranchi: ओरमांझी स्थित कपूर बीज भंडार में शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीम ने छापेमारी की. इस दौरान टीम ने बीज के नमूने जब्त किये. इस बारे में जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि जब्त किये गये नमूने को जांच के लिये लेबोरेट्री भेजा गया है.

इसे भी पढ़ें : Work from Home कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों की नहीं कटेगी Salary, मोदी सरकार का फैसला

जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. छापेमारी टीम में जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, कांके सीओ के अलावा बीआईटी मेसरा ओपी के प्रभारी शामिल थे. छापेमारी में खाद का भंडार खाली पाया गया. जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने बीज भंडार के मालिक को सख्त हिदायत दी कि बीज की गुणवत्ता सही रखें. बीज उचित मूल्य पर ही बेचें.

बीज की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन को मिली थी शिकायत

बताया गया कि बीज की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन को शिकायत मिली थी. कहा गया था कि कपूर बीज भंडार में जो बीज की बिक्री हो रही है उसकी गुणवत्ता निम्न स्तर की है.

इसे भी पढ़ें :RBI ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी पर स्थिर

Related Articles

Back to top button