
Giridih : गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के दो गांवों में अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. दो गांव के तीन घरों से करीब चार लाख से अधिक के जेवर समेत नकद की चोरी हुई है. गुरुवार की सुबह जब लोगों की नींद खुली तो घटना की जानकारी मिली. जानकारी मिलने के बाद देवरी थाना पुलिस तिनो गांवों के घरों में पहुंची और मामले की जानकारी ली. पहली घटना देवरी के चतरो टोला के खिजुरियाटांड की है.
जहां चतरो के वार्ड सदस्य छोटकी मरांडी के घर की कुंडी तोड़कर अलमारी में रखे 10 हजार नकद समेत समेत कई किमती सामान चोर उड़ा ले गये. रामलाल सोरेन के घर से अपराधियों ने दो बकरों की भी चोरी की है.
इसे भी पढ़ेंःSmart City में बनेगा CNG स्टेशन, पाइप्ड नेचुरल गैस सप्लाई के लिए भी बनेंगे 2 स्टेशन
वहीं देवरी थाना क्षेत्र के गम्हारडीह गांव के ही साधुशरण सिंह के घर अपराधियों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर अपराधियों ने कई सामान फेंक भी दिया है. जिसमें एक ब्रीफकेश और दो बक्सा शामिल है. घर से चोर सोने और चांदी के कई कीमती जेवरात ले गये.
इसे भी पढ़ेंःजातीय जनगणना के लिए पीएम मोदी से मिलेंगे नीतीश, लिखा पत्र
अजीत सिंह के कमरे से अपराधियों ने सोने का झुमका, चांदी का पायल और नगद रुपयों समेत कई कीमती कपड़ों की चोरी कर ली.
गृहस्वामी के अनुसार साधुशरण सिंह और उनके परिवार के सदस्यों के अलग-अलग कमरों से करीब चार लाख की चोरी हुई है.
इसे भी पढ़ेंःबिहार के इस अस्पताल में मोबाइल फ्लैश की रोशनी में होता है इलाज




