
Hazaribagh : मामला हजारीबाग के सदर प्रखंड स्थित सरौनी के एक दिव्यांग दंपत्ति की है. पत्नी गौरी देवी(35) दोनों आंखों से नेत्रहीन और पति अशोक राम दोनों पांवों से दिव्यांग हैं. दंपत्ति किसी तरह अपना जीवन व्यापन करते हैं. 31 जुलाई को को दंपत्ति के घर बेटी ने जन्म लिया. प्रसव के दौरान नवजात के हाथ में फ्रैक्चर के घर बेटी ने जन्म लिया. प्रसव के दौरान नवजात के हाथ में फ्रैक्चर हो गया. अब अपनी बच्ची के इलाज के लिए दंपत्ति को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
दंपत्ति बार-बार हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए गुहार लगा रहा है. लेकिन बच्ची की इलाज नहीं हो पा रही है. इलाज में अस्पताल की तरफ से कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ेंःBig Breaking: GST में पकड़ा गया 300 करोड़ का घोटाला, सीजीएसटी रांची की बड़ी कार्रवाई
जानकारी के बाद समाजसेवी व सीपीएम के नेता गणेश कुमार सीटू परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे और हर संभव मदद का भरोसा दिया.
वहीं एचएमसीएच के अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार को न्यूज विंग ने मामले की जानकारी दी, तो उन्होंने भी मदद का भरोसा दिया. हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शशि कहते हैं कि कभी कभी ऑपरेशन के दौरान ऐसी घटना हो जाती है. बच्ची का इलाज किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ेंःTokyo Olympics : हॉकी सेमीफाइनल में भारत और अर्जेंटीना 1-1 की बराबरी पर




