
- शहरी आजीविका मिशन को तकनीकी मदद देगा जेएसएलपीएस
- ग्रामीण विकास और नगर विकास में हुआ एमओयू
Ranchi: राज्य में शहरी आजीविका मिशन के तहत चल रही योजनाओं-कार्यक्रमों को झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी तकनीकी मदद देगा. इसके लिए मंगलवार को ग्रामीण विकास विभाग और नगर विकास विभाग के साथ एमओयू साइन किया गया.
इस अवसर पर ग्रामीण विकास सचिव डॉ. मनीष रंजन ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है जब राज्य के दो विभाग आपसी समझौते के जरिए एक पहल की शुरूआत कर रहे हैं. राज्य के दो विभाग मिलकर अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की गरीबी दूर करने के लिए एक दूसरे को सहयोग करेंगे.
उन्होंने कहा कि आजीविकास का प्रभावी तरीके से पहुंचे इस पर काम किया जायेगा. राज्य के शहरी गरीबों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उनके सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए जेएसएलपीएस सहयोग करेगा.
इसे भी पढ़ें :स्वदेश लौटने पर ओलंपिक मेडलिस्ट का जोरदार स्वागत, VIDEO में देखें क्या कहा पीवी सिंधु ने
इस अवसर पर नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे ने कहा कि जेएसएलपीएस कितना प्रभावी तरीके से कार्य करती है उसका ताजा उदाहरण कोविड आपदा के दौरान चलाए गया मुख्यमंत्री दीदी किचन था. इस अवसर पर काफी प्रभावी तरीके से गांव की महिलाओं ने इस पहल को सफल बनाया.
उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समूहों में उत्पादन की कमी नहीं है, लेकिन उत्पादों के विपणन के लिए दिक्कतें हैं. वहीं शहरी क्षेत्रों में विपणन के कई अवसर हैं. ऐसे में दोनों क्षेत्रों के समावेशन से इस मुश्किल को दूर किया जा सकता है. साथ ही बाजारों से जोड़कर आर्थिक एवं समाजिक विकास में सहयोग प्रदान किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें :शास्त्री मार्केट उपर तल्ला के दुकानदारों ने मुख्यमंत्री ले लगायी न्याय की गुहार, दबंगों के कारण बंद हैं छह माह से दुकानें
इस अवसर पर जेएसएलपीएस की सीइओ नैंसी सहाय ने कहा कि यह एक अच्छा अवसर है कि हम और प्रभावी तरीके से अपने कार्यो को साबित कर पायेंगे.
11 साल से ग्रामीण आजीविकास प्रोत्साहन में जुटी जेएसएलपीएस को स्वयं सहायता समूहों एवं उनके अंतर्गत् किए जाने वाले वित्तीय समावेशन क्रेडिट लिंकेज और बुक कीपिंग की कुशलता को शहरी स्वयं सहायता समूहों को ट्रेनिंग करने में मील का पत्थर साबित होगा. एमओयू के अवसर पर निदेशक नगर विकास विभाग विजया जाधव सहित कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें :बॉलीवुड सिंगर यो यो हनी सिंह के खिलाफ पत्नी ने घरेलू हिंसा का दर्ज कराया केस




