
Ranchi: रामगढ़ के गोला से बरलंगा-नेमरा-पिरगुल-कसमार-खैराचातर सड़क 176.30 करोड़ की लागत से बनाया जायेगा. इस सड़क के बनने से पश्चिम बंगाल से जुड़ना आसान होगा. नेशनल हाइवे 23 के बहादुरपुर-कसमार-खैराचातर से आगे यह सड़क बंगाल से जुड़ेगी.
इसे भी पढ़ेंःCorona Update: 24 घंटे में 41,831 संक्रमित मिले, केरल की स्थिति विस्फोटक, जानें-झारखंड में कितने संक्रमित मिले
पथ निर्माण विभाग ने इस सड़क का निर्माण झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकरण के माध्यम से कराने का फैसला लिया है. 27 किमी लंबी इस सड़क को दो लेन पेब्ड सोल्डर में चौड़ीकरण-मजबूतीकरण किया जायेगा. विभाग इसकी तकनीकी स्वीकृति देकर जल्द ही काम के लिए टेंडर जारी करेगा. मिली जानकारी के अनुसार लगभग ढाई साल में इसे बनाया जायेगा. इंजीनियरों ने बताया कि छह किमी ऐसी जगह पर भी सड़क बनेगी, जहां अभी तक कोई सड़क नहीं है. इस सड़क में मिसिंग लिंक को समाहित किया गया है,जिससे आसपास के इलाकों को काफी फायदा मिलेगा. आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी.




