
Ranchi : झारखंड की राजनीति में एक बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी में राज्य की हेमंत सरकार को बाहर से समर्थन देने पर मंथन चल रहा है. झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह 4 अगस्त को रांची आ रहे हैं. वह 5 अगस्त को विधायकों के साथ बैठक करेंगे. जिसमें ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा होगी.
इसे भी पढ़ें : CBSE 12th Board का Result हुआ जारी, ऐसे करें चेक
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से झारखंड की राजनीति कांग्रेस विधायकों के इर्द गिर्द घूम रही है इससे आलाकमान सकते में है. कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व कई चीजों पर गौर कर रहा है. विधायक खरीद फरोख्त में दो कांग्रेस विधायकों के नाम आने के बाद से ही कई विधायक आहत हैं. विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने तो साफ लहजे में कह दिया है कि कांग्रेस विधायकों का चीरहरण हो रहा है.
जानकारी के अनुसार बार-बार कहने के बाद भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोर्ड-निगमों और 20 सूत्री का गठन नहीं कर रहे हैं. प्रदेश प्रभारी ने भी मुख्यमंत्री से इस विषय पर दो बार बात की है लेकिन अभी तक इसे ठंडे बस्ते में रख हुआ है. कहा यह जा रहा है कि सरकार में रहते हुए भी कांग्रेस पार्टी की नहीं सुनी जा रही है जिससे क्षेत्र में विधायकों को जनता का कोपभाजन बनना पड़ रहा है. यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी अब हेमंत सरकार को बाहर से समर्थन देने का मन बना रही है.
इसे भी पढ़ें : 12th Result: आज दो बजे सीबीएसइ और तीन बजे जारी होगा JAC 12 वीं का रिजल्ट




