
Begusarai: झोलछाप डॉक्टरों की जानलेवा करतूतों के मामले अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. बेगूसराय से नया मामला सामने आया है. जहां झोलाछाप डॉक्टर ने सिर में पत्थर छोड़कर टांके लगा दिया. पीड़ित किशोर जख्म सूखने के बाद भी दर्द में रहता था. दूसरे डॉक्टर को दिखाया तो बताया गया कि सर के भीतर कुछ पत्थरनुमा है. फिर आपरेशन किया गया तो सिर से पत्थर का टुकड़ा निकला.
इसे भी पढ़ेंःसांसद प्रिंस पासवान ने कहा, अपनी गलती की सजा भुगत रहे हैं चिराग
पीड़ित किशोर आशीष कुमार भगवानपुर थाना क्षेत्र के श्रीराम टोला, संजात का रहने वाला है. पीड़ित की माँ ने बताया कि उनका बेटा बीते 5 जुलाई को घर का समान लाने दुकान जा रहा था उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. तत्काल इलाज के लिए ग्रामीण डॉक्टर के पास ले गया था जहां इलाज में चिकित्सक ने सिर पर टाका लगा दिया था. उसने बताया कि घाव से पस्स निकल रहा था और दर्द से आशीष काफी परेशान रहता था. माँ ने बताया कि जब इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया तो डॉक्टर ने जांच कराया जिसमे पत्थर होने की पुष्टि हुई और शनिवार को ऑपरेशन कर पत्थर को बाहर निकाला गया.




