
Patna: बिहार में जातिगत जनगणना पर जारी बयानबाजी के बीच समस्तीपुर से लोजपा (LJP) पारस गुट के सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस पासवान ने कहा है कि गरीबों के हित के लिए जो निर्णय लेना चाहिए वह जरूरी है. चिराग को लेकर जब प्रिंस से यह पूछा गया उनके परिवार ने उन्हें धोखा दिया तो प्रिंस पासवान का जवाब था कि परिवार ने उनको धोखा नहीं दिया, चिराग का जो रवैया रहा उसका ही परिणाम चिराग भुगत रहे हैं. चिराग पासवान को मंथन करने से अपनी गलती समझ में आएगी. वहीं फोन टैपिंग मामले पर लोजपा सांसद प्रिंस राज ने यह बयान दिया कि विपक्ष को संसद बाधित नहीं करना चाहिये.
इसे भी पढ़ेंःबिहार विधानसभा का मानसून सत्र कल से, पांच बैठकें होंगी




