
Dhanbad: कतरास के प्रसिद्ध डॉ उमाशंकर सिंह तथा जेएमएम नेता में इलाज को लेकर विवाद हो गया. दोनों एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे है. नेता और डॉक्टर के बीच मारपीट में दोनों तरफ से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. इसके बाद जेएमएम नेता कारू यादव अपने समर्थकों के साथ कतरास राजगंज मुख्य मार्ग राहुल चौक को जाम कर धरना पर बैठ गया.

सड़क जाम की सूचना पर कतरास पुलिस और बाघमारा डीएसपी मौके पर पहुंचे और सड़क जाम हटाने को लेकर जेएमएम नेता से बात की. तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए इलाके को पुलिस छावने में तब्दील कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें :Tokyo Olympic: हॉकी इंडिया के डेलिगेट्स के रूप में टोक्यो जायेंगे झारखंड कुश्ती के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह
क्या है पूरा मामला ?
जेएमएम नेता कारू यादव अपने परिजन को निचितपुर क्लिनिक अस्पताल में इलाज कराने बुधवार सुबह पहुंचा था. इसी दौरान डॉक्टर से उसकी बहस हो गई. बहसबाजी मारपीट में तब्दील हो गई. जेएमएम नेता का आरोप है कि डॉ उमाशंकर सिंह उनके परिजन का इलाज में लापरवाही बरत रहे थे.जिसके कारण बहसबाजी हुई. इसी दौरान डॉक्टर ने उनके साथ मारपीट कर दिया.
वहीं डॉ उमाशंकर सिंह का आरोप है कि कारु यादव उनके साथ तथा अस्पताल कर्मियों के साथ मारपीट किया है. उन्होंने बताया जेएमएम नेता के परिजन के इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है.
डीएसपी निशा मुर्मू ने कहा है कि डॉक्टर और मरीज के बीच मारपीट की घटना हुई है जिसे लेकर सड़क जाम की गई थी मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है. जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें :IAS की FIR नहीं हुई तो बिगड़े जीतन राम मांझी, सरकार से पूछे सवाल




