Crime NewsGiridihJharkhand

गिरिडीह : बाइक चोर गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार

Giridih : पचंबा थाना पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ वाहन चोर गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पचंबा थाना पुलिस को मिली सफलता के बाद मंगलवार को प्रेसवार्ता कर डीएसपी संजय राणा, एसडीपीओ अनिल सिंह और पचंबा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने पूरे मामले की जानकारी दी. बगाया गया कि जिन दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, उसमें गांडेय थाना क्षेत्र के रकसकुट्टो गांव निवासी अरबाज अहमद उर्फ गोल्डेन और देवघर जिला के मधुपूर थाना क्षेत्र के मिसरना गांव निवासी पंकज मंडल शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें NH-33: रांची-रड़गांव सेक्शन में अभी भी रैयतों के बीच 44 करोड़ नहीं बंटे, रुका है काम

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले 17 जुलाई को पचंबा थाना क्षेत्र के डड़ियाडीह मोहल्ले के आजाद अंसारी के घर से बाइक की चोरी हुई थी. आजाद के घर से बाइक चुराने वाला अरबाज अहमद था.

आजाद अंसारी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज से अरबाज की पहचान हुई. फुटेज के आधार पर ही अरबाज को शहर के अलकापुरी से दबोचा गया.

इस दौरान पूछताछ में अरबाज ने पंकज और गफ्फार का नाम कबूला और बताया कि चोरी किए गए बाइक को उसने पंकज और गफ्फार के पास ही रखने दिया है. पुलिस के अनुसार बाइक चोरी के इस गिरोह का संचालन गफ्फार के द्वारा किया जाता है. पचंबा पुलिस ने मधुपूर पुलिस के सहयोग से गफ्फार को भी गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़ें :पेगासस पर पॉलिटिक्सः रामेश्वर ने कहा-खतरे में है प्राइवेसी, बाबूलाल का भ्रम के सहारे राजनीति करने का आरोप

Related Articles

Back to top button