NEWS

देवघर : चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, स्कूलों और घरों को बनाते थे निशाना

Deoghar : जिले के देवीपुर थाना पुलिस ने बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. इस बाबत जानकारी देते हुए एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि लगातार एक माह से देवीपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों व घरों में चोरी की घटना घट रही थी. जिसको लेकर एसपी धनंजय कुमार सिंह ने एक एसआईटी टीम का गठन किया था.

टीम में एसडीपीओ पवन कुमार के अलावा देवीपुर थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार, एसआई सुमन कुमार, एएसआई रीतेश मिश्रा, सरफूरद्दीन व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. टीम द्वारा देवीपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में छापेमारी कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया.

साथ ही उसके पास से चोरी के सामान भी बरामद किया है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में संलिप्त होने की बात को स्वीकार की है. गिरफ्तार आरोपियों में रहमान मियां, शंभू यादव, शंभू राउत, तथा  विनय कुमार वर्णवाल शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : Hazaribag : एसपी कार्तिक एस की अनुशंसा पर बरही इंस्पेक्टर निलंबित

Related Articles

Back to top button