Corona_UpdatesDhanbadJharkhand

Dhanbad : दो बच्चे पाये गये कोरोना संक्रमित

  • SNMMCH अस्पताल के पीजी ब्लॉक में भर्ती कराया गया
  • पीजी ब्लॉक कोविड केयर सेंटर इंचार्ज डॉ डीपी भूषण ने की पुष्टि

Dhanbad: धनबाद जिले में 2 बच्चे कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. इसकी पुष्टि खुद पीजी ब्लॉक कोविड केयर सेंटर इंचार्ज डॉ डीपी भूषण ने की है. संक्रमितों में एक की उम्र 6 साल जबकि दूसरे की उम्र 3 साल है. दोनों की रिपोर्ट संक्रमित पाए जाने के बाद SNMMCH अस्पताल के पीजी ब्लॉक में भर्ती कराया गया है. पीजी ब्लॉक कोविड केयर सेंटर इंचार्ज डॉ डीपी भूषण ने इसकी पुष्टि की है.

डॉक्टर डीपी भूषण ने बताया कि दो संक्रमित बच्चों को पीजी ब्लॉक कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है. दोनों बच्चों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.

इसे भी पढ़ें :किन्नर की हैवानियत, इनाम नहीं मिलने पर मासूम का अपहरण कर उतारा मौत के घाट

इनमे से एक छह साल की बच्ची सिर दर्द की शिकायत पर सोमवार को SNMMCH अस्प्ताल में इलाज के लिए उसकी मां लेकर पहुंची थी. इलाज के पूर्व बच्ची की कोरोना जांच कराई गई थी.

इलाज के बाद बच्ची को घर भेज दिया गया था. आज रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर ने बताया कि अनोखी बात यह रही कि बच्ची का मां की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

वहीं दूसरी सीआईएसएफ जवान के 3 साल के बेटे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. उसे भी कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है.

इसे भी पढ़ें : क्रिकेटर हरभजन सिंह दूसरी बार बने पिता, मां गीता बसरा और बच्चा दोनों स्वस्थ

डॉक्टर डीपी भूषण ने बताया कि छुट्टी में सीआईएसएफ जवान परिवार के साथ तेलंगाना अपने घर गया हुआ था. ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले क्वारेंटाइन रहने का नियम है.

पूरा परिवार धनबाद लौटा. इसके बाद क्वारेंटाइन में सभी की कोरोना जांच की गई, जिसमें उनके 3 साल के बेटे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी, जिसका इलाज अस्प्ताल में चल रहा है.

इसे भी पढ़ें :बंपर सरकारी नौकरी : UPSC ने निकाली 838 वैकेंसी, 27th July 2021 से पहले करें एप्लाई

Related Articles

Back to top button