BiharNEWS

केंद्र में पशुपति के मंत्री बनने के बाद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

PATNA: लोजपा (LJP) सांसद पशुपति पारस को केंद्र में मंत्री बनाए जाने के बाद लोजपा कार्यालय में पूरी तरीके से जश्न का माहौल देखा गया. केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के पहले सुबह से ही लगातार बैठक चल रही थी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह बैठक कर फैसला लिया गया कि बिहार के दो नेता मंत्री बनाए गए हैं जिसमें पशुपति पारस और जदयू कोटे से आरसीपी सिंह हैं उसके बाद से ही कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पटना की सड़कों पर और कार्यालयों में जश्न मनाते नजर आये. कोई ढोल नगाड़े बजा रहा था तो कोई पटाखे जला रहा था तो कोई एक दूसरे को रंग और गुलाल लगा रहा था साथ ही लोग एक दूसरे को भी मिठाई खिला रहे थे और गले लगकर बधाई दे रहे थे.

इसे भी पढ़ें : कैबिनेट विस्तारः अन्नपूर्णा देवी बनीं शिक्षा राज्य मंत्री, जानिये किसे मिला कौन सा मंत्रालय

पशुपति पारस के मंत्री बनाए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है लोग एक दूसरे को गुलाल लगाया और मिठाईयां बांटी. कार्यकर्ताओं का कहना है कि पशुपति पारस को केन्द्र में मंत्री बनाए जाने से वो बहुत खुश हैं. आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में 43 मंत्री को शामिल किया गया है जिसमें पुराने कई मंत्रियों को इस्तीफा तक देना पड़ा. केंद्र में मंत्री बनाये जाने के बाद एक तरफ जश्न का माहौल है तो वहीं दूसरी तरफ उदासी का माहौल भी देखा जा रहा है. बिहार से मंत्री रह चुके केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्वनी चौबे को भी इस्तीफा देना पड़ा.

Related Articles

Back to top button