
Mumbai : टी-सीरीज कंपनी के मालिक गुलशन कुमार हत्याकांड मामले से जुड़ी याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. इसमें ह्ताय के एक दोषी अब्दुल रऊफ उर्फ दाऊद मर्चेंट की सजा को बरकरार रखा है. अब्दुल रऊफ अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का साथी है. उसे सेशन कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी. हाई कोर्ट ने साफ कहा कि अब्दुल रऊफ किसी तरह की उदारता का हकदार नहीं है क्योंकि वह पहले भी पैरोल के बहाने बांग्लादेश भाग गया था.
इसे भी पढ़ें :भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज, रणनीति व सांगठनिक विस्तार पर होगी चर्चा
12 अगस्त 1997 को हुई थी हत्या
टी-सीरीज कंपनी के मालिक गुलशन कुमार (Gulshan Kumar murder case) को 12 अगस्त 1997 में मुंबई के जुहू इलाके में मारा गया था. इसमें कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था, वहीं कुछ पर मुकदमे चल रहे हैं. जस्टिस जाधव और जस्टिस बोरकर ने याचिका पर फैसला सुनाया.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand News: स्वच्छ भारत और जल जीवन मिशन1118 कर्मियों की नौकरी पर आफत
पैरोल से भागा था अब्दुल रऊफ
अब्दुल रऊफ को गुलशन कुमार हत्या के केस में दोषी ठहराया था. अप्रैल 2002 में उसे उम्रकैद की सजा मिली थी. फिर 2009 में वह पैरोल लेकर बाहर आया और बांग्लादेश भाग गया. फिर बाद में उसे बांग्लादेश से भारत लाया गया था.
इसे भी पढ़ें :Ranchi News : साढ़े चार साल में नगर निगम नहीं बना पाया कांजी हाउस




