BiharCrime NewsNEWS

मुंगेर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, ससुराल वाले फरार

MUNGER: मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बाकरपुर गांव में 25 वर्षीय नवविवाहिता की हत्या कर दी गई. घटना के बाद ससुराल वाले फरार हो गए हैं. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के कारण हत्या करने का आरोप लगाया है. परिजनों ने डीएम नवीन कुमार से मुलाकात कर उचित कार्रवाई की मांग की है .

इसे भी पढ़ें : शराबबंदी पर बदले जीतन राम मांझी के सुर, कहा- गरीब जा रहे हैं जेल, अमीर पी रहे हैं शराब

मृतका की बहन तस्मिन खान के मुताबिक गजाला की शादी पुरे रीती रिवाज से की गयी थी. लेकिन शादी के बाद से ही गजाला का पति इम्तियाज और उसके परिवार वाले टीवी, फ्रीज और दहेज़ के सामान के लिए गजाला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था. इम्तियाज दहेज़ के लिए हमेशा गजाला के साथ मारपीट करता था. मृतका की बहन तस्मिन खान ने बताया कि ससुराल पक्ष के सभी लोग सास, ननद, नंदोई, देवर उसको हमेशा प्रताड़ित करते थे और हत्या के बाद ये लोग 12 माह कि बच्ची को भी लेकर अपने साथ फरार हो गए.

Related Articles

Back to top button