
Ranchi : रांची के सांसद संजय सेठ ने आज केंद्रीय उद्योग मंत्री प्रकाश जावडेकर से मुलाक़ात की. जहां उन्होंने एचइसी को लेकर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने एचइसी में स्थायी सीएमडी नियुक्त करने की मांग रखी. उन्होंने कहा कि स्थायी नियुक्ति होने से एचइसी के डेवलपमेंट की उम्मीद की जा सकती है.
इसे भी पढ़ेःजम्मू एयर फोर्स स्टेशन ड्रोन हमले का जल्द होगा खुलासा, जानें किस एजेंसी को सौंपी गयी जांच
उद्योग मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सांसद संजय सेठ से कहा कि जल्द ही एचइसी में स्थायी सीएमडी की नियुक्ति होगी. वहीं एचइसी के श्रमिकों की समस्याओं का भी समाधान किया जायेगा. उन्होंने कहा कि सरकार एचइसी के प्रति संवेदनशील है. समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव कोशिश जरूर की जायेगी. सांसद संजय सेठ ने आश्वासन मिलने पर मंत्री जावडेकर का आभार जताया.
इसे भी पढ़ेःएक ही बार पूरे शहर की स्ट्रीट लाइट ऑन-ऑफ होगी, जानिये-क्या है तैयारी
केंद्र सरकार एचइसी के प्रति है उदासीन
इधर, प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री राणा संग्राम सिंह ने कहा है कि एचइसी अपने संसाधन से ही दौड़ने लगेगा. एचइसी में केवल प्रबंधकीय इच्छाशक्ति, तालमेल और सदुपयोग करना होगा. कामगार तो हर तरह का कार्य और त्याग करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि एचइसी के पास आज की तिथि में 2200 करोड़ का कार्यादेश है और मात्र 100 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी भारत सरकार नहीं दे रही है. जबकि निजी उद्योगों को भारत सरकार बिना गारंटी के 500 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी देने के लिए सहर्ष तैयार रहती है.




