JharkhandLead NewsNEWSRanchi

बड़ी राहतः झारखंड के किसी भी जिले में 10 से अधिक मरीज नहीं, रविवार को मिले 81 संक्रमित

Ranchi: झारखंड में कोरोना से राहत मिलने का सिलसिला जारी है. रविवार को राज्य के किसी भी जिले में दस से अधिक नये संक्रमित नहीं मिले हैं. 24 घंटे में सबसे अधिक नौ संक्रमित गुमला में मिले हैं. रविवार को राज्य में कुल 81 संक्रमित मिले. राज्य में लगातार दूसरे दिन सौ से कम संक्रमित मिले हैं.

इसे भी पढ़ेंःपरेशानीः कोविशील्ड लेने वालों को यूरोपीय देशों में कदम रखने की इजाजत नहीं

राज्य में गुमला के अलावा चार जिले ऐसे हैं जहां रविवार को पांच से अधिक संक्रमित मिले हैं. इन जिलों में पूर्वी सिंहभूम व कोडरमा 8-8, रांची व सरायकेला 7-7 शामिल हैं. राज्य के अन्य जिलों में पांच या इससे कम संक्रमित मिले हैं. बोकारो व जामताड़ा में 5-5 संक्रमित मिले हैं, अन्य जिलों में इससे भी कम.

 

रविवार को राज्य में खूंटी में एक संक्रमित की मौत भी हुई है. इसके साथ ही रविवार को 163 लोगो कोरोना से मुक्त घोषित किये गये. इनमें 55 लोग रांची के हैं. इसके साथ राज्य सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर1030 रह गई है. सबसे अधिक सक्रिय मरीज राजधानी रांची में हैं.

इसे भी पढ़ेंःनिजी स्कूलों ने उपायुक्त छवि रंजन के आदेश को बताया असंवैधानिक, अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे

राज्य में अब तक 5,111 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है. इनमें सबसे अधिक रांची 1584 हैं. राज्य में अब तक 3,45,340 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. अच्छी बात यह है कि इनमें 3,39,199 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. रांची में अब तक 85,146 लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें 82,258 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं.

Related Articles

Back to top button