Fashion/Film/T.VLead NewsNational

सोसायटी में हंगामा और झगड़े में गिरफ्तार हुई यह अभिनेत्री

Mumbai : एक्ट्रेस पायल रोहतगी को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर सोसायटी के चेयरमैन के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है. हालांकि पायल ने बाद में वो विवादास्पद पोस्ट हटा लिया था.

बताया गया है कि पायल अपनी सोसायटी के लोगों से बार-बार झगड़ा करती थी. पायल पर सोसायटी के अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है.

पायल रोहतगी को अहमदाबाद सेटेलाइट पुलिस ने गिरफ़्तार किया है. यह गिरफ्तारी 20 जून की एक घटना से जुड़ी है. आरोप है कि सोसायटी का सदस्य न होने के बावजूद पायल ने सोसाटी की मीटिंग में घुस कर हंगामा किया. जब उन्हें बोलने से मना किया गया तो वो गालियां देने लगीं. साथ ही सोसायटी में बच्चों के खेलने को लेकर भी वो अक्सर झगड़ा करती हैं.

इसे भी पढ़ें : ऑक्सीजन विवाद पर बुरे फंसे केजरीवाल, ऑडिट कमिटी की रिपोर्ट ने खोली ‘आप’ की पोल

Related Articles

Back to top button