
KODERMA: जिले के नवलसाही थाना अंतर्गत मारुति चौक के पास टैंकर और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतका रकीबा खातून (उम्र 30 वर्ष) और उसके पति सरफराज अंसारी (उम्र 35 वर्ष पिता स्वर्गीय महमूद अंसारी) ग्राम बुधवाटांड गिरिडीह जिला के साथ बाइक से तिलैया डॉक्टर के पास दिखाने के लिए जा रहे थे. नवलसाही थाना क्षेत्र के मारुति चौक के पास ओवरटेक करने में टैकर ने बाइक को चपेट में ले लिया जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि सरफराज अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों की मदद से घायल को कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है, वहीं गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है.
इसे भी पढ़ें : रांची सहित चार शहरों में 1200 करोड़ खर्च कर हर घर में टैप से शुरू होगी जलापूर्ति




