HazaribaghJharkhand

हजारीबाग : नाली निर्माण को लेकर लोगों का हंगामा, सीओ और थाना प्रभारी पहुंचे

Hazaribagh : मानसून के आगमन के साथ ही विभिन्न मोहल्लों के लोग परेशान हैं. नालियों का गंदा पानी सड़क पर दिख रहा है. जिससे लोगों को परेशानी हो रही है.

हजारीबाग शहर के पॉश इलाका वार्ड नंबर 22 हुरहुरू में गुरुवार को नाली निर्माण के दौरान स्थानीय लोगों ने हंगामा किया.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश में विभाग नाली को लेकर गड्ढे कर रहा है. जिससे लोगों को परेशानी हो रही है. हंगामा बढ़ते देख कार्य कर रहे ठेकेदार ने बड़ी बाजार टीओपी को मामले की जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें :कोरोना के मामलों में कमी, रिकवरी रेट बढ़कर 96 प्रतिशत के करीब

जिसके बाद थाना प्रभारी दल-बल के साथ पहुंचे. वहीं सदर सीओ हिमांशु पाठक भी मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया.

स्थानीय निवासी सन्नी कुमार और राजेश का आरोप है कि नाली बनाने से पहले उसकी निकासी पर विभाग ध्यान नहीं दे रहा है. अब नाली निर्माण को शुरू कर दिया गया है, जो गलत है. वहीं मामले पर सदर सीओ हिमांशु पाठक ने कहा है कार्य करने में विरोध होता है लेकिन कार्य हो जाने से सबको को फायदा होगा

इसे भी पढ़ें : बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण, नीतीश के धुर विरोधी एमएलसी टुन्ना जी पांडेय को बीजेपी ने किया माफ

Related Articles

Back to top button