
Dhanbad : झरिया कतरास मोड़ स्थित सूर्यदेव सिंह चौक व जनता मजदूर संघ कार्यालय में मंगलवार को झरिया के पूर्व विधायक व जनता मजदूर संघ के संस्थापक सूर्यदेव सिंह की 30वीं पुण्यतिथि मनाई गई.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS: झारखंड में Unlock-3, शॉपिंग मॉल और डिपार्टमेंटल स्टोर खोलने की इजाजत
इस अवसर पर स्व.सूर्यदेव की प्रतिमा और कार्यालय में लगी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यालय में स्व. सूर्यदेव सिंह की पत्नी पूर्व विधायक कुंती देवी, पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह, सिद्धार्थ गौतम, पुत्री किरण सिंह, इंदु देवी सहित परिवार के लोगों मौजूद रहे.
दोपहर में सांसद पशुपतिनाथ सिंह, धनबाद मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने श्रद्धांजलि अर्पित की. भाजपा नेत्री सूर्यदेव सिंह की पुत्रवधू रागिनी सिंह, भाजपा कार्यकर्ता सहित अन्य इस मौके पर पौधारोपण कर सूर्यदेव सिंह को श्रद्धांजलि दी.
इसे भी पढ़ें :चिराग के बाद JDU का ‘ऑपरेशन कांग्रेस’ शुरू, फिर से बदलनेवाला है कई विधायक का ठिकाना




