Corona_UpdatesGiridihJharkhand

गिरिडीह : बीएनएस डीएवी स्कूल के चेयरमैन की तरफ से जिला प्रशासन को सौंपा गया ऑक्सीजन कंसंट्रेटर समेत कई मशीन

Giridih : बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल और जैटिक्स समूह के चेयरमैन जे. के साहा ने गिरिडीह प्रशासन को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीमीटर और थर्मल स्केनर उपलब्ध कराया.

इसे भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट ने प. बंगाल सरकार से कहा- बिना किसी बहाने के लागू करें ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना

समूह के चेयरमैन जे. के साहा द्वारा दिए गए मशीन और डिवाइस शुक्रवार को स्कूल प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय निदेशक पी. हाजरा ने डीसी राहुल सिन्हा और सिविल सर्जन डॉ. सिद्धार्थ सान्याल को सौंपा.

इस दौरान लोजपा नेता राजकुमार राज और स्कूल के शिक्षक मनीष कुमार भी मौजूद रहे. कोरोना संक्रमण को देखते हुए समूह के चेयरमैन जे. के साहा द्वारा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराया गया.

इसे भी पढ़ें –देश में कोरोना से रिकवरी रेट बढ़कर 95 फीसदी के करीब पहुंचा

अधिकारियों को सौंपने के दौरान स्कूल के प्राचार्य हाजरा ने जानकारी दी है कि समूह के चेयरमैन द्वारा जरूरत के अनुसार तीनों मशीन और डिवाइस स्वास्थ्य विभाग को दिया गया है.

मौके पर प्राचार्य ने कंसंट्रेटर के महत्व पर बताया. उन्होंने कहा कि दोनों कंसंट्रेटर हर मिनट में पांच लीटर ऑक्सीजन 93 फीसदी शुद्धता के साथ तैयार करता है.

इसे भी पढ़ें –Delhi  में तय हुई सभी गाड़ियों की अधिकतम स्पीड, ज्यादा तेज चलाया तो लगेगा जुर्माना

Related Articles

Back to top button