Education & CareerJharkhandRanchiTOP SLIDER

JAC की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं रद्द

Ranchi: मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा इस सत्र में आयोजित होने वाले 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है.

राज्य में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा पहले 4 मई 2021 से शुरू होने वाली थी. लेकिन, कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षाएं स्थगित कर दी गयीं थीं.

इस फैसले के बाद राज्य में मैट्रिक-इंटर के लगभग साढ़े साथ लाख स्टूडेंट्स को अब परीक्षा नहीं देनी होगी. इसमें मैट्रिक में 4.32 लाख और इंटर में 3.31 लाख परीक्षार्थी हैं.

जैक के पहले ही सीबीएसई, आइसीएसई सहित देश के तमाम राज्य के स्कूल बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड कि परीक्षा रद्द कर चुके हैं. रिजल्ट कैसे जारी किया जाये इसपर मंथन भी किया जा रहा है.

सीबीएसइ, आईसीएसइ बोर्ड की ओर से रिजल्ट के लिए मार्किंग स्कीम जारी करने के साथ प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ेंःRanchi University : वोकेशनल कोर्सेस का हाल बेहाल, 24 कोर्सेस में आधे से अधिक को नहीं मिले पूरे स्टूडेंट्स

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button