Crime NewsRanchi

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, स्कॉर्पियो चालक की भीड़ ने की पिटाई

Ranchi: रांची के कांके थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन कैंसर हॉस्पिटल के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई. मृतक कांके थाना क्षेत्र के कदमा निवासी दुतिया महतो (45 वर्ष) और कौशल महतो 41 वर्ष थे.

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर से यह हादसा हुआ. घटना के बाद चालक वाहन के साथ भागने की फिराक में था. स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. वहीं पुलिस भीड़ से स्कार्पियो चालक को बचाकर थाना ले आई और पर दुर्घटना में दोनों मृत युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब एक बाइक पर दो युवक कहीं जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी और स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें – राज्यपाल से मिलीं मेयर, TAC व रांची नगर निगम पर की चर्चा

Related Articles

Back to top button