
Ranchi : राज्य की बेहतरीन तकनीकी संस्थानों में शुमार बीआइटी लेटरल एंट्री के थ्रू बीटेक करने का मौका दे रहा है. यह एडमिशन बीआइटी के देवघर कैंपस में लिया जायेगा. इंस्टीट्यूट की और से इस स्पेशल एडमिशन को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस नोटिफिकेशन में डिटेल्स इंफोर्मेशन दिया गया है.
नोटिफिकेशन में कहा गया है कि वैसे स्टूडेंट्स इंजिनियरिंग के किसी भी ब्रांच में डिप्लोमा किया है या फिर बीएससी की डिग्री ले रखी वे बीटेक के दूसरे वर्ष में सीधा एडमिशन ले सकते हैं. यह एडमिशन सेशन 2021-22 के लिए लिया जा रहा है. योग्यता रखने वाले स्टूडेंट्स एप्लीकेशन दे सकते हैं. एप्लीकेशन के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणी के स्टूडेंट्स को 1500 रूपये और आरक्षित श्रेणी के स्टूडेंट्स को 1000 रूपये देने होंगे.
10 जुलाई तक डालें एप्लीकेशन
स्टूडेंट्स को ऑनलाइन एप्लीकेशन देना होगा. डिप्लोमा और बीएससी डिग्री पास आउट स्टूडेंट्स के साथ साथ जो 2020 में अपना कोर्स पूरा करने वाले हैं वे भी 10 जुलाई तक एप्लीकेशन दे सकते हैं. नोटिफिकेशन में कहा गया है कि स्टूडेंट्स का अंग्रेजी में अच्छी पकड़ होनी चाहिए. सभी परीक्षाएं अग्रेजी में ही होंगी इसलिए यह जरुरी है. ऑन लाइन एप्लीकेशन के दौरान स्टूडेंट्स को (जो लास्ट डिग्री पूरी कर चुकें हैं ) 10 वीं का मार्क्स शीट अपलोड करना होगा.
70 सीटों पर होगा एडमिशन
इस लेटरल एंट्री के थ्रू बीआइटी के देवघर कैंपस की 70 सीटों में एडमिशन लिया जायेगा. इन 70 सीटों में से 39 सीट ऑल इंडिया कोटा और 31 सीट झारखंड स्टेट कोटा के लिए निर्धारित है. यहां सीएसइ, इसीइ, ईईई और एमइसी ब्रांच की पढाई होती है.




