BokaroCrime NewsJharkhand

बोकारो में 6 किलो यूरेनियम बरामद, 7 आरोपियों को भेजा गया जेल

Ranchi: बोकारो में हाईली एक्सप्लोसिव यूरेनियम बरामदगी मामले में 7 लोगो की गिरफ्तारी हुई है. बालीडीह थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर के रहनेवाले हरेराम शर्मा की निशानदेही पर गिरफ्तारी हुई. तीन थानों के पुलिस ने छापेमारी की थी.

आरोपियों को चास, हरला सहित बालीडीह थाना पुलिस ने छापेमारी करके पकड़ा. आरोपी यूरेनियम को एजेंट के जरिये बेचने की फिराक में थे.

सभी को कोरोना जांच के बाद हरला थाना से जेल भेजा गया. नक्सली संगठन से जुड़े होने के तार को भी खंगाला जा रहा है. जब्त किये गये यूरेनियम को छोटे-छोटे पैकट बनाके ठिकाने लगाने की योजना थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका करोड़ों रुपए मूल्य है.

इसे भी पढ़ें :24 घंटे में ब्लैक फंगस के 20 नये केस, 4 की मौत

गुप्त सूचना के आधार पर दो दिन पहले बालीडीह थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर में तीन थानों के पुलिस के साथ हरेराम शर्मा के घर में छापेमारी करके उस पकड़ा गया, जिसके बाद उसके निशानदेही पर चास थाना, हरला थाना और बालीडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी करके बाकी को पकड़ा गया.

यूरेनियम कहां से आया और कैसे आया यह पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है और अभी कुछ भी बताने से बच रही है. लेकिन बताया जा रहा है कि मुख्य सरगना द्वारा इन्हें छोटे छोटे पैकेट में अवेलेबल करा कर के बेचने का जिम्मा सौंपा था.

कुछ 900 ग्राम के पैकेट में था तो कुछ छोटे छोटे पैकेट में अलग किया गया था जो करीब 6 किलो बताया जा रहा है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए मूल्य बतायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें :डीएसपी स्तर के पांच पदाधिकारियों का तबादला, रांची के सिटी डीएसपी बने दीपक कुमार

चास के ही रहने वाले आरोपी वापी दत्ता ने बताया कि उसे डायमंड कह कर यह बेचने के लिए दिया गया था और उससे 30 हजार रुपया मुख्य सरगना द्वारा लिया गया था.

आरोपी दत्ता का कहना है कि उसे 15 लाख रुपए में बेचने को कहा गया था और अपना लाभ लेकर बाकी पैसा देने को कहा गया था.

इसी तरह से अन्य लोगों को भी उसे मार्केट में बेचने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी जिसके बाद पुलिस को इसकी भनक लगते ही दबिश देकर पहले मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया गया और उसके निशानदेही पर बाकी लोगों को.

इसे भी पढ़ें :चतरा : टीएसपीसी का एरिया कमांडर अमेरिकन राइफल के साथ गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button