Uncategorized

म्यांमार : सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 13 की मौत

यंगून : म्यांमार के शान राज्य में दोबारा शुरू हुई हिंसा में सुरक्षा बलों की कार्रवाई के दौरान जातीय समूह के 13 लोग मारे गए और आठ को गिरफ्तार किया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ में रविवार को प्रसारित खबरों के अनुसार, सुरक्षा बलों ने हथियार बरामद किए हैं।

दोनों पक्षों के बीच शनिवार को उस स्थान पर संघर्ष होता रहा, जहां म्यांमार नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस आर्मी (एमएनडीएए) समूह ने घुसपैठ किया था।

इससे पहले सोमवार से गुरुवार तक भी झड़पें हुई थीं, जब सुरक्षा बलों ने पांच हवाई हमले किए थे।

चार दिनों तक हुए संघर्ष में 47 जवाीनों की मौत हो गई और 73 घायल हो गए, जबकि एमएनडीएए की तरफ हुई मौत की जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button