एडिलेड : विश्व कप क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहे मैच में भारत ने पहली पारी में खेलते हुए सात विकेट खो कर 300 रन बनाये हैं। इस तरह पाकिस्तान को जीतने के लिए 301 रन बनाने होंगे।
इससे पहले भारत ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा और धवन ने अच्छी शुरूआत की। रोहित लय में दिख रहे थे लेकिन लेकिन 34 के कुल योग पर सोहेल खान की एक गेंद को पुल करने के प्रयास में वह मिस्बाह उल हक को आसान कैच थमा बैठे। रोहित ने 20 गेंदों का सामना कर 15 रन बनाए। इसमें दो चौके शामिल हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच आ तक विश्व कप में पांच मुकाबले हुए हैं और पांचों ही मौकों पर भारत विजयी रहा है। यह पहला मौका होगा, जा भारत विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ सचिन तेंदुलकर के बगैर खेल रही है।
इस मैच को दर्शक संख्या के लिहाज से विश्व क्रिकेट का आ तक का सबसे बड़ा मैच कहा जा रहा है। इसे संचार के विभिन्न माध्यमों के जरिए एक अरब लोग देखेंगे। इससे पहले 2011 में मोहाली में हुए भारत-पाक मुकाबले को 98 करोड़ लोगों ने देखा था।
इस मैच में पाकिस्तान ने यूनिस खान को पारी की शुरूआत की जिम्मेदारी सौंपी है जबकि उमर अकमल को विकेटकीपर की भूमिका अदा करनी है।




