BiharCrime News

पटना : पंचायत चुनाव से पहले हिंसा, मुखिया समर्थक युवक को लगी गोली

Patna : बिहार में पंचायत चुनाव हो रहे हैं. पंचायत चुनाव को लेकर कई जगहों से हिंसा की खबरें भी लगातार आ रही है.

ताजा मामला नौबतपुर से सामने आया है. जहां एक युवक को मुखिया विरोधी गुट की तरफ से गोली मार दी गयी है. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

युवक की पहचान नौबतपुर के गदाईपुर निवासी पप्पू लाल का पुत्र राजा कुमार 21 वर्ष के रूप में हुई है. गौर करने वाली बात ये है कि घटना के बाद इलाके के लोग कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.  नौबतपुर में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी जोरों पर है. माना जा रहा है कि हिंसा के पिछे की वजह भी यही है.

इसे भी पढ़ें : सहायक पुलिसकर्मी इस बार आरपार की लड़ाई के मूड में

Related Articles

Back to top button