Corona_UpdatesHEALTHJharkhandLead NewsRanchi

कोरोना के सर्वे में बड़ी संख्या में मिल रहे टीबी, शुगर और बीपी के मरीज

डोर टू डोर हेल्थ डिपार्टमेंट करा रहा सर्वे, लक्षण मिलने के बाद अलर्ट

Ranchi : कोरोना की थर्ड वेव के आने से पहले हेल्थ डिपार्टमेंट ने आईपीएचएस सर्वे शुरू किया है. इसके तहत डोर टू डोर जाकर घरों में कोरोना सस्पेक्टेड ढूंढे जा रहे हैं. जहां तत्काल उनका रैपिड एंटीजेन टेस्ट भी कराया जा रहा है. इस सर्वे में शनिवार तक 762 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. वहीं कोरोना मरीजों के सर्वे में टीबी, शुगर और बीपी के लक्षण वाले मरीज भी मिल रहे हैं. इसने हेल्थ डिपार्टमेंट के लिए एक नई चुनौती खड़ी कर दी है. अब इन मरीजों का कंफर्मेशन के लिए संबंधित टेस्ट कराया जाएगा. जिससे कि ये पता लगाया जा सके कि वह बीमारी से ग्रसित हैं या नहीं. इसके बाद संबंधित बीमारी का इलाज शुरू किया जा सकेगा.

इसे भी पढ़ें :ट्रांसफार्मर लगवाने का श्रेय लेने के लिए आपस में भिड़े भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता

43,766 लोगों में मिले शुगर के लक्षण

4 दिनों से चल रहे सर्वे में 16 लाख 33 हजार 417 घरों तक टीम पहुंची है. इसमें 82 लाख 7 हजार 751 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है. इनमें 5990 लोगों में टीबी के लक्षण मिले हैं. इनका सैंपल कलेक्ट कर टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है. अबनॉर्मल बीपी के लक्षण 46,459 लोगों में मिले हैं. जबकि शुगर से ग्रसित होने के लक्षण 43766 लोगों में मिले है.

इसे भी पढ़ें :लोन दिलाने के नाम पर सहकर्मी ने महिला से लिया एटीएम कार्ड, 8 लाख की कर ली निकासी

53 हजार का होना है रैपिड एंटीजेन टेस्ट

अब तक किए गए सर्वे में 51 हजार 605 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जा चुका है. वही 53 हजार 793 को रैपिड एंटीजेन टेस्ट कराने की सलाह दी गई है. जल्द ही उनका भी टेस्ट कराया जाएगा. ऐसे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. चूंकि अबतक डोर टू डोर में 762 पॉजिटिव मिले है. जिसमें 21 बच्चे भी शामिल है.

इसे भी पढ़ें :तीन जून से E PASS से मुक्ति की उम्मीद, हो रहा है विचार

Related Articles

Back to top button