
Ranchi:चुटिया पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम सुबोध शर्मा है और वह चुटिया का रहने वाला है. उसकी चुटिया इंदिरा गांधी चौक में फर्नीचर की दुकान है.
जानकारी के अनुसार, आरोपी के प्रतिष्ठान में मुकेश कुमार शर्मा नामक युवक काम करता था. पिछला लॉकडाउन के दौरान आरोपी ने उस पर चोरी का इल्जाम लगाकर काम से निकाल दिया. उसके साथ मारपीट भी की थी. चुटिया पावर हाउस स्थित अपने घर लौटा. 10 जून 2020 को उसने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली.
सूचना मिलने के बाद चुटिया पुलिस मौके पर पहुंची. घटना स्थल से पुलिस को मुकेश का एक सुसाइड नोट भी मिला. जिसमें प्रतिष्ठान में चोरी का झूठा आरोप लगाने की वजह से आत्महत्या करने की बात लिखी हुई थी. इस मामले में मृतक के भाई आदित्य के बयान पर सुबोध के खिलाफ केस दर्ज किया गया था.
उस समय से आरोपी फरार चल रहा था. इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी चुटिया स्थित अपने घर पर है. बीते शुक्रवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया.
इसे भी पढ़ें – कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए पीएम मोदी ने शुरू की कई योजनाएं, 18 वर्ष पूरे होने पर मिलेंगे 10 लाख रुपये




