
Giridih : शनिवार की रात को देवरी थाना क्षेत्र की बांसडीह पंचायत के नावाबांध में एक शादी हुई. यहां लाकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की अनेदखी की गयी. यहां बेटी की शादी में वर पक्ष के लोगो के द्वारा आर्केस्ट्रा का आयोजन किया दया. इसमें सरकार की गाइडलाइन की धज्जियां उड़ायी गयीं.
इसे भी पढ़ेंः रांची में 40 वारदातों को अंजाम देने वाला चोर गिरोह ओडिशा से गिरप्तार
खाबस बात यह भी कि इसमें निर्धारित संख्या से अधिक लोगों की भीड़ थी. एक जानकारी के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर सात सौ के आसपास लोगो की भीड़ थी. हैरत की बात ये है कि स्थानीय प्रशासन को इसकी भनक तक नही लगी. मजे की बात ये है कि इसका वीडियो भी वायरल हो गया है.
इसे भी पढ़ेंः निजी स्कूलों की फीस वसूली के खिलाफ 26 से राज्य स्तरीय आंदोलन करेगा झारखंड अभिभावक संघ




