HEALTHJharkhandLead NewsRanchi

बदहाली : दो महीने से बिना डाइटिशियन रिम्स का किचन, लगा दी कहीं और ड्यूटी

Ranchi : राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में मरीजों का इलाज किया जाता है. हॉस्पिटल में इलाज के साथ मरीजों को प्रॉपर डाइट देने की भी व्यवस्था की गयी है.

जिससे मरीज को दवा के साथ अच्छा डाइट मिले और वह तेजी से रिकवर करे. वहीं मरीजों के डाइट की मॉनिटरिंग करने के लिए डाइटिशियन की भी नियुक्ति की गयी है.

लेकिन 2 महीने से रिम्स का किचन भगवान भरोसे चल रहा है. चूंकि डाइटिशियन को किचन से हटाकर ऐसी जगह ड्यूटी लगा दी गयी है जहां फिलहाल उनका कोई काम नहीं है. ऐसे में ना तो मरीजों के डाइट का ख्याल रखा जा रहा है और ना ही उसकी क्वालिटी का.

इसे भी पढ़ेंं :जैम के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, अब 27 मई तक करें आवेदन

बंद हो गयी डाइट कंसल्टेंसी

हॉस्पिटल में मरीजों की बीमारी के हिसाब से डाइट चार्ट बनाने का जिम्मा डाइटिशियन का था. वहीं ठीक होने के बाद मरीजों को डाइट के लिए कंसल्ट करने के लिए भी भेजा जाता था.

लेकिन 2 महीने से मरीजों की डाइट कंसल्टेंसी भी बंद हो गयी है. कई मरीज तो हॉस्पिटल के चक्कर लगाते थक जा रहे हैं. फिर भी उन्हें डाइट को लेकर सलाह नहीं मिल पा रही है कि वह क्या खाएं और क्या ना खाएं.

जानबूझकर तो नहीं किया गया साइड!

टेंडर के माध्यम से सेलेक्ट की गयी एजेंसी प्राइम किचन सर्विस 1 साल के लिए रिम्स में आई थी. टेंडर खत्म होने के बाद भी एजेंसी अब भी रिम्स में मरीजों को खाना परोस रही है. इस दौरान कई बार डाइटिशियन ने खाने में गड़बड़ी पकड़ी और फाइन भी लगाया. प्रबंधन को भी एजेंसी की खामियां बताई.

अब उन्हें किचन से हटाकर कहीं और ड्यूटी में लगा दिया गया है. एजेंसी 2 साल से एक्सटेंशन पर है और कोविड की आड़ में मनमानी करने में जुटी है.

इसे भी पढ़ेंं :Breaking News : मैंने प्यार किया और हम आपके हैं कौन फेम म्यूजिक डायरेक्टर राम- लक्ष्मण के विजय पाटिल का निधन

ऐसे में एजेंसी की गलतियों पर पर्दा डालने के लिए जानबूझकर तो उन्हें साइड नहीं कर दिया गया है. जिससे कि एजेंसी कुछ और समय तक रिम्स में काम कर सके. चूंकि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.

क्या कहते हैं जिम्मेदार

इस मामले में सर्जन सह पीआरओ डॉ डीके सिन्हा ने कहा कि फिलहाल डॉ शालिनी सुंदरम को किचन का इंचार्ज बनाया गया है. वह किचन की व्यवस्था देख रही हैं. प्रबंधन का निर्णय है इसमें और ज्यादा कुछ नहीं बता सकता.

इसे भी पढ़ेंं : राज्य में जैव विविधता को मिल रहा बढ़ावा, वन क्षेत्रों में 58 वर्ग किलोमीटर की हुई वृद्धि

Related Articles

Back to top button