
Ranchi : देश की चुनिंदा आईआईटी से मास्टर्स की पढ़ाई करने वालों के लिए अब भी मौका है. आईआईटी में ज्वॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर ऑफ साइंस (जैम) के स्कोर के आधार पर मास्टर्स कोर्स में एडमिशन मिलता है.
साल 2021 के लिए होने वाली इस परीक्षा के एप्लिकेशन डेट को बढ़ा दिया है. अब 27 मई तक एप्लिकेशन दिए जा सकते हैं.
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, आईआईएससी बेंगलुरु ने ज्वॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर ऑफ साइंस (जैम) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है.
इसे भी पढ़ेंं : राज्य में जैव विविधता को मिल रहा बढ़ावा, वन क्षेत्रों में 58 वर्ग किलोमीटर की हुई वृद्धि
अगर अभी तक किसी इच्छुक उम्मीदवार ने आवेदन नहीं किया है तो वह 27 मई तक JAM या JOAPS पोर्टल joaps.iisc.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है. पहले रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 20 मई थी.
बता दें कि इस परीक्षा से छात्र भारत की विभिन्न आईआईटी में एमएससी (दो वर्ष), एमए(अर्थशास्त्र), संयुक्त एमएससी- पीएचडी, एमएससी-पीएचडी (दोहरी डिग्री), एमएससी-एमएस (शोध) या पीएचडी (दोहरी डिग्री), और अन्य स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं.
जैम क्वालिफाई करने वाले छात्रों को आईआईटी संस्थानों में एमएससी (दो वर्ष), ज्वाइंट एमएससी-पीएचडी, एमएससी-पीएचडी ड्यूल डिग्री और अन्य पोस्ट बैचलर डिग्री कोर्स एंव आईआईएससी में इंटीग्रेटेड पीएचडी में एडमिशन मिलेगा.
इसे भी पढ़ेंं : Breaking News : मैंने प्यार किया और हम आपके हैं कौन फेम म्यूजिक डायरेक्टर राम- लक्ष्मण के विजय पाटिल का निधन




