ChatraCrime NewsJharkhand

दहेज की बलि बेदी पर चढ़ी विवाहिता,पति व ससुर समेत 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Chatra: जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के कान्हाचट्टी कलाल टोली गांव में एक विवाहिता दहेज की बलि बेदी पर चढ़ गई. मृत विवाहिता की पहचान 24 वर्षीय रूबी खातून के रूप में की गई है.

घटना को लेकर मृतका के पिता बरही थाना क्षेत्र के कोयली गांव निवासी मो. मुस्ताक अहमद ने राजपुर थाना अंतर्गत कान्हाचट्टी कलाल टोली गांव निवासी मृतका के पति, ससुर, भैंसुर, गोतनी, ननद व नंदोई सहित 24 लोगों पर अपनी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ें :Important News :  जानिये आयकर विभाग ने income tax return भरने की समय सीमा कब तक बढ़ाई

इस संबंध में राजपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है. इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी.

इसे भी पढ़ें :SBI के 44 करोड़ ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना ! कल से 23 मई तक बंद रहेंगी कई बैंकिंग सर्विसेस

Related Articles

Back to top button