
Deoghar : देवघर नगर निगम(डीएमसी) ने मृतकों को दाह संस्कार के लिए मुक्तिधाम तक ले जाने के लिए मुक्ति रथ (शव) वाहन की खरीदारी की है.
इस बाबत जानकारी देते हुए डीएमसी के नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेन्द्र लाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण लोगों की मौत हो रही है.
इसे भी पढ़ें :केंद्र का राज्यों को निर्देश, ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करें
कोविड संक्रमण के कारण पार्थिव शरीर को मुक्तिधाम लाने में परिजनों को काफी तकलीफ होती है. ऐसे में निजी शव वाहनों की ओर से मनमानी राशि वसूली जाती है.
नगर आयुक्त ने बताया कि स्थानीय लोगों को हो रही इस परेशानी के बाद डीएमसी ने इस व्यवस्था की शुरुआत की है. इसके लिए निगम के सफाई विभाग से जुड़े कर्मियों को दायित्व सौंपा गया है.
इसे भी पढ़ें :Important News : जानिये आयकर विभाग ने income tax return भरने की समय सीमा कब तक बढ़ाई
इसके लिए नियंत्री कर्मियों का नंबर भी जारी किया गया है. शव वाहन लेने के लिए नगर निगम के वरीय सफाई निरिक्षक अजय कुमार से मोबाइल नंबर 9431163593, नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास से 7979783891, सफाई निरीक्षक श्याम सुंदर राव 8864006011, मनीष भारद्वाज 7488275373 पर संपर्क किया जा सकता है. साथ ही डीएमसी के कंट्रोल रूम नंबर 9508112201 सूचना प्राप्त किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मुक्ति रथ के सफल संचालन के लिए डीएमसी की ओर से शुल्क भी निर्धारित किया गया है.
कोविड 19 संक्रमण से मृत शवों के लिए 3 पीपीई कीट के साथ 15 सौ, अन्य कारण से मृत शव के लिए 1 हजार शुल्क तय किया गया है. जबकि लावारिस शवों का दाह संस्कार निःशुल्क किया जाएगा.
शुल्क रथ के चालक प्राप्त कर डीएमसी कोष में जमा करने का काम करेंगे. जबकि विक्रम कुमार व सुप्रिया पांडेय को नगर आयुक्त ने इस बाबत जारी पत्र में प्राप्त सूचना को शीघ्र मुक्ति रथ वाहन प्रभारी को शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
इसे भी पढ़ें :SBI के 44 करोड़ ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना ! कल से 23 मई तक बंद रहेंगी कई बैंकिंग सर्विसेस




