
Deoghar : शहर में बढ़ते कोरोना की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए देवघर नगर निगम (डीएमसी) अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रही है.
इसी सिलसिले में शहर की सफाई किए जाने के साथ-साथ शहरवासियों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण किए जाने की भी सुविधा समीप के स्थलों में उपलब्ध कराए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
सोमवार को डीएमसी की ओर से टीकाकरण के लिए चयनित किए गए स्थलों पर 24 घंटे के अंदर स्वास्थ्य कर्मियों व आमजनों की सुविधा के लिए संसाधन भी उपलब्ध करा दिया गया है.
इसे भी पढें :स्वास्थ्य मंत्री को भला-बुरा कहनेवाले अस्पताल संचालक ने मांगी माफी
डीएमसी की ओर से शहर में टीकाकरण केंद्र के रूप में चिन्हित किए गए वार्ड विकास केंद्र केकेएन स्टेडियम वार्ड नंबर 31, पुराना डीएमसी भवन वार्ड नंबर 8 व वार्ड विकास केंद्र गांधीनगर वार्ड नंबर 24 टीकाकरण केंद्र भवन में रनिंग वाटर, पंखा, बल्ब लगाए जाने के साथ सभी स्थानों पर 10 कुर्सी व 2 टेबल की सुविधा उपलब्ध कराने का काम किया गया है.
इस बाबत डीएमसी के नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर सूचित करते हुए शहरवासियों का टीकाकरण शुरू किए जाने का निर्देश दिया है.
इसे भी पढें :पैरोल और जमानत पर रिहा किये जायेंगे कैदी




