JharkhandNEWSRanchi

ई-पास में हुआ संशोधन, जानें किन लोगों को ई-पास की जरूरत नहीं पड़ेगी

Ranchi: कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को रोकने के लिए राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू किया गया है. स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए ई-पास का होना अनिवार्य बताया गया था. लेकिन आज परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेश में कुछ रियायतें दी गई हैं.

इसे भी पढ़ें: सिख धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी मामला: SIT ने फरीदकोट छह लोगों को किया गिरफ्तार

परिवहन विभाग की ओर से जारी इस आदेश में पहले के नियमों में संशोधन करते हुए शव यात्रा में शामिल होने तथा चिकित्सा उदेश्य से बाहर निकलने वालों को ई-पास से छूट दी गई. इस आदेश के मुताबिक शव यात्रा में होने, चिकित्सा उदेश्यों तथा इससे संबंधित कार्यों जैसे चिकित्सीय जांच, शारीरिक जांच के लिए, वैक्सीनेशन के लिए, मरीजों को हॉस्पिटल जाने-आने के लिए ई-पास की जरूरत नहीं होगी. वहीं, इसके अलावा अनुमति प्राप्त सामग्रियों को खरीदने के लिए तीन घंटे की वैधता वाला ई-पास बना सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: राहतः कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्कार का खर्च वहन करेगी  सरकार

 

Related Articles

Back to top button