Corona_UpdatesJharkhandLead NewsRanchi

ईद पर शारीरिक दूरी का पालन, प्रशासन के लिये ईदीः उपायुक्त

रांची उपायुक्त ने कहा, आपसी सहयोग से ही कोरोना वायरस पर विजय पाया जा सकता है

Ranchi : राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है. रांची के उपायुक्त छवि रंजन खुद मानिटरिंग कर रहे हैं और लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं. उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि आपसी सहयोग की वजह से ही कोरोना वायरस पर काबू पाया जा रहा है और उम्मीद है कि लोगों के सहयोग से ही कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को रोकने में मदद साबित होगी.

इसे भी पढ़ेःभारत में कोरोना की रूसी वैक्सीन स्पूतनिक का इस्तेमाल शुरू, जानिए कितनी है कीमत

उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि पिछले कई दिनों से राजधानी रांची के साथ साथ राज्य में कोरोना वायरस के मामले कम हुए हैं.उपायुक्त ने शहर के लोगों से घर पर रहकर ईद मनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को अब तक सभी का सहयोग मिलता रहा है. कोरोना संक्रमण को देखते हुए और भी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ेःबरमुड़ी कोलियरी क्षेत्र से पुलिस ने छापेमारी कर दो टन अवैध कोयला जब्त किया

उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत कोरोना संक्रमण को लेकर सभी धार्मिक स्थलों के लिए राज्य सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें. ईद के दौरान शारीरिक दूरी और कोरोना से संबंधित अन्य दिशा-निर्देशों का पालन कर जिला प्रशासन को ईदी दें. उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी पहले जैसे हालात पैदा कर देंगे. इसलिए सभी लोग स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का पालन अवश्य करें और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें. साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर सूचना पुलिस-प्रशासन को अवश्य दें.

इसे भी पढ़ेःईद पर मस्जिद कमिटी को सौंपा गया 8 जंबो सिलेंडर, जरूरतमंदों को मुफ्त मिलेगा

यहां उल्लेखनीय है कि झारखंड में गुरुवार को कुल 4991 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. रांची जिले में 605 नये संक्रमित मिले जबकि 1765 लोग ठीक हुए हैं.

Related Articles

Back to top button