Crime NewsDhanbadJharkhand

बरमुड़ी कोलियरी क्षेत्र से पुलिस ने छापेमारी कर दो टन अवैध कोयला जब्त किया

Dhanbad: गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाह के नेतृत्व में शुक्रवार को मैथन पुलिस,सीआईएसएफ एवं ईसीएल सुरक्षाकर्मी की संयुक्त टीम ने बरमुड़ी कोलियरी के आस पास के क्षेत्र में छापेमारी अभियान चालाया. इस दौरान पुलिस ने दो टन अवैध कोयला जब्त किया.

फिलहाल किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. जब्त किया कोयला ईसीएल के सुपुर्द कर दिया गया. एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाह ने कहा कि कोयला चोरी में संलिप्त लोगों को पता लगाकर उनपर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:CM की अपीलः कोरोना के खिलाफ हर हाल में लड़ना होगा,टीका लें और खुद को सुरक्षित करें

एसडीपीओ श्री कुशवाह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बरमुड़ी कोलियरी के आस पास के क्षेत्र में स्थानीय कोयला चोरों द्वारा कोयला इकट्ठा कर रखा हुआ है.

कोयला चोरों द्वारा इकट्ठा किया हुआ चोरी का कोयला साइकिल एवं स्कूटर के माध्यम से आसपास के भट्ठों में बेचा और खपाया जाता है. छापेमारी में मैथन ओपी प्रभारी माइकल कोड़ा,गस्ती पदाधिकारी एवं जवान,सीआईएसफ,ईसीएल सुरक्षाकर्मी शामिल थे.

इसे भी पढ़ें:ईद पर मस्जिद कमिटी को सौंपा गया 8 जंबो सिलेंडर, जरूरतमंदों को मुफ्त मिलेगा

Related Articles

Back to top button