HEALTHJharkhandNEWS

बहरागोड़ा सीएचसी का हाल: एंबुलेंस रहते मरीज ठेला मे पहुंच रहे

Bahragora: बहरागोड़ा सीएचसी में तीन एंबुलेंस रहते हुए भी मरीज को ठेला मे आना पड़ रहा है. जानकारी के मुताबिक कालीबाड़ी मंदिर के पास बहरागोड़ा के तनु नमता के पुत्र समय नमाता (13 साल) बुधबार को आम पेड़ पर आम तोड़ने के समय गिर गया, जिसमें उसका बायां हाथ और बायां पैर टूट गया.

निजी क्लीनिक में प्लास्टर करने के बाद उसे सीएचसी बहरागोड़ा में गुरुवार को ठेला गाड़ी से एक्सरे कराने लाया गया. एक्सरे कराने के बाद फिर वापस ठेला में घर ले जाया गया.

बता दें कि सांसद ने भी एंबुलेंस देने का ऐलान किया गया है लेकिन जो अभी उपलब्ध एंबुलेंस है उसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है. इस संबध में चिकित्सा पदाधिकारी ओपी चौधरी ने बताया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है.

इसे भी पढ़ें – पुलिस ने अपहृत व्यवसायी को होटल से किया बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button