Lead NewsNationalNational Counting UpdatesNEWS

हिमंत बिस्वा होंगे असम के मुख्यमंत्री, सोनोवाल ने सौंपा इस्तीफा

Guwahati: असम में चुनाव नतीजे आने के सप्ताह बाद हिमंत बिस्वा सरमा के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता क्लीयर हो गया. भाजपा विधायकों ने उन्हें अपना नेता चुन लिया है. केंद्रीय कृषि मंत्र नरेंद्र सिंह तोमर ने इसकी घोषणा की है.

 

इससे पहले निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज ही राज्यपाल जगदीश मुखी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. मालूम हो कि दो मई चुनाव नतीजा आने के बाद से मुख्यमंत्री के नाम को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी.

 

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने शनिवार को निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हेमंत बिस्वा सरमा, को दिल्ली बुलाकर उनसे व्यापक चर्चा की.भाजपा अध्यक्ष नड्डा के आवास पर करीब तीन घंटे तक बैठक चली थी. मालूम हो कि 126 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 75 सीटों पर जीत हासिल की है.

 

Related Articles

Back to top button