
Ranchi : लोगों की चिकित्सकीय सहायता में लगी रहने वाली संस्था प्रन्यास हेल्थ केयर सोसाइटी ने निशुल्क मेडिकल हेल्पलाइन की शुरुआत की है.
इस हेल्पलाइन में 16 चिकित्सक अलग-अलग समय में प्रातः 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगे और कोविड एवं नॉन कोविड दोनों तरह के रोगियों को परामर्श देंगे व दवाइयां भी बताएंगे. इस ऑनलाइन सेवा से न सिर्फ रांची शहर बल्कि बाहर के लोग भी लाभान्वित होंगे.
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : पूर्वी रेलवे जोन ने धनबाद से चलने वाली 16 ट्रेनें की रद्द, सात में नहीं चलेंगी ये ट्रेनें
रोगी टीम प्रन्यास के अध्यक्ष डॉ. चंद्रभूषण के व्हाट्सएप नंबर 8409588990 पर भी संपर्क कर सकेंगे.
टीम प्रन्यास ने आग्रह किया है कि चिकित्सकों को उनके दिए गए समय पर ही संपर्क करें एवं कम से कम समय में अपनी बातें रखें. यह जानकारी टीम प्रन्यास के मीडिया प्रभारी गिरिजा शंकर पेड़ीवाल 9470166000 ने दी है.
इसे भी पढ़ें :जानिए जड़ी-बूटियों से बनी दवा आयुष– 64 के बारे में, जिसे कोरोना के हल्के लक्षणों में सरकार ने बताया कारगर




