
Ranchi: रांची शहर में कोरोना वायरस का कहर जारी है. कोरोना की चेन तोड़ने के मकसद से सरकार ने स्वस्थ्य सुरक्षा सप्ताह के नाम पर सरकार ने लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है. लॉकडाउन को और सख्त बनाने के मकसद से प्रशासन ने ऑटो में तीन सवारी व कार में चार से अधिक लोगों के नहीं बैठने का निर्देश जारी किया है. साथ ही कहा कि इस आदेश को नहीं मामने वालों को खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
सभी यातयात पुलिस पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया है कि स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को कठोर से लागू कराएं और जो लोग बेबजह घर से बाहर निकल रहें है उनसे कारण पूछा जाए. संतोषजनक कारण नहीं मिलने पर फाइन वसूलने का निर्देश दिया गया है. शहर के अल्बर्ट एक्का चौक, कांटाटोली चौक, सुजाता चौक, बहुबाज़ार चौक, राजेन्द्र चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, रातू रोड चौक, लालपुर चौक आदि जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस अलग से मास्क चेकिंग और वाहन जांच अभियान चल रहा है.
एसएसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर रांची के कई जगह पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. एसएसपी सुरेंद्र झा ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के प्रावधान का अनुपालन शक्ति से हो इसके लिए कठोर कार्यवाही कर सकते हैं. दोपहर 3:00 बजे के बाद सड़क पर नजर आने वालों से कारण पूछा जाएगा.




