JharkhandPalamu

Palamu में ऑक्सीजन टास्क फोर्स का गठन, निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति का निर्देश

Palamu: जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पतालों में निर्बाध ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सके, इसे ध्यान में रखते हुए उपायुक्त शशि रंजन ने जिला ऑक्सीजन टास्क फोर्स का गठन कर दिया है. जिले के अपर समाहर्ता सुरजीत सिंह को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है.

वहीं, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी,जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है.

टास्क फोर्स की जिम्मेदारी होगी कि ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाली कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर यह सुनिश्चित करे कि जिले के किसी भी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी ना हो. इसके अलावा उपायुक्त ने टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति नियमित रूप से प्रत्येक 3 से 4 घंटे के अंतराल पर करते रहने हेतु निर्देश दिया है.

ऑक्सीजन सिलेंडर भंडारण कक्ष का लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देशः

उपायुक्त ने टास्क फोर्स के सभी सदस्यों से सदर अस्पताल के ऑक्सीजन सिलेंडर भंडारण कक्ष का प्रत्येक दिन कम से कम चार बार जायजा लेने एवं ऑक्सीजन सिलेंडरों की खपत की निगरानी करने की जिम्मेवारी सौंपी है. उन्होंने टास्क फोर्स के सदस्यों को कहा है कि किसी भी कीमत पर जिले के सरकारी या प्राइवेट अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी नहीं होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें:RIMS: हीमोफीलिया ट्रीटमेंट सेंटर का कर्मचारी कोरोना संक्रमित, 1 हफ्ते नहीं लगेगा फैक्टर

उपायुक्त ने आपूर्तिकर्ता पर नियंत्रण एवं निगरानी हेतु सदर अनुमंडल पदाधिकारी को दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया है. उपायुक्त ने टास्क फोर्स के सदस्यों से दो टूक कहा है कि किसी भी स्तर पर दिए गए दायित्वों एवं कार्यों के प्रति लापरवाही संज्ञान में आने पर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:पंजाब किंग्स को आरसीबी से पार पाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा

Related Articles

Back to top button