Corona_UpdatesJharkhandRanchi

RIMS: हीमोफीलिया ट्रीटमेंट सेंटर का कर्मचारी कोरोना संक्रमित, 1 हफ्ते नहीं लगेगा फैक्टर

Ranchi: रिम्स का हीमोफीलिया ट्रीटमेंट सेंटर 1 हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है. सेंटर की एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गया है. जिसके बाद हीमोफीलिया सोसायटी के सेक्रेटरी संतोष कुमार जायसवाल ने सेंटर बंद करने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि 1 हफ्ते के लिए सेंटर बंद रहेगा और फैक्टर भी नहीं लगाया जाएगा. केवल इमरजेंसी वाले मरीजों को फैक्टर लगाने की सुविधा मिलेगी.

बाकी के मरीजों के लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 7004845594 जारी कर दिया. किसी भी तरह की परेशानी पर मरीज घर बैठे संपर्क कर सकते हैं. उनके संपर्क में आने वाले सभी को टेस्ट कराने की अपील की है. जिससे कि इंफेक्शन फैलने से रोका जा सके.

इसे भी पढ़ें:वैश्विक महामारी के बीच चीन ने अपने स्थायी अंतरिक्ष केंद्र के लिए मुख्य मॉड्यूल को लांच किया

बताते चलें कि हीमोफीलिया मरीजों को अचानक से इंटरनल ब्लीडिंग शुरू हो जाती है. ऐसी स्थिति में ब्लीडिंग को रोकने के लिए तत्काल फैक्टर लगाया जाता है. समय पर फैक्टर नहीं लगाए जाने से मरीज की मौत भी हो सकती है.

इसे भी पढ़ें:अमेरिका और रूस से चिकित्सा आपूर्ति की पहली खेप शुक्रवार तक पहुंचने की संभावना

Related Articles

Back to top button