Corona_UpdatesCourt NewsJharkhandRanchi

2021 में सिर्फ महत्वपूर्ण मामलों की ही हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

Ranchi : हाईकोर्ट में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए केवल अतिमहत्वपूर्ण मामले की ही सुनवाई होगी. इस बाबत रजिस्ट्रार जनरल अखिल कुमार की ओर से ऑर्डर जारी किया गया है.

इस ऑर्डर में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए 26 अप्रैल से केवल उन्हीं अतिमहत्वपूर्ण मामले की सुनवाई होगी जो साल 2021 में फाइल किये गये हैं. यह सुनवाई केवल वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये की जायेगी.

पेंडिंग और रूटीन मामले या जो मामले पहले से लिस्टेड हैं उनकी सुनवाई अगले आदेश तक नहीं की जायेगी. नोटिस में कहा गया है कि अगग्र किसी तरह का अतिमहत्वपूर्ण मामला हुआ तो उसकी सुनवाई के लिए कोर्ट के इमेल पर अनुरोध करना होगा.

 

इसे भी पढ़ें : Ranchi में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हुई तो नपेंगे रीफिलर्स

Related Articles

Back to top button