Corona_UpdatesJharkhandLead NewsRanchi

न्यूज विंग ने की पहल, रांची व खूंटी पुलिस के साथ प्रेसक्लब को दिए मास्क-सेनेटाइजर

Ranchi : कोरोना के बढ़ते मामले और गंभीरता के बीच हर व्यक्ति हर संस्था लोगों की मदद को सामने आ रहा है. जिससे जहां और जैसे बन रहा है एक दूसरे की मदद कर रहा है. इसी कड़ी में न्यूज विंग ने भी पहल की. जहां लोग एक भय से घरों में खुद को बंद किये हुए है वहीं उसी समाज से आने वाले पुलिस और प्रेस के लोग घरों से निकल कर काम कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेःपुलिस के हत्थे चढ़ा NIA का वांडेट नक्सली राय सोरेन, 50 हजार का था इनामी

ऐसे ही पुलिसकर्मियों और प्रेस के साथियों के बीच न्यूज विंग ने मास्क-सेनेटाइजर और फेश शिल्ड उपलब्ध कराया है. न्यूज विंग के डायरेक्टर विपिन सिंह की ओर से खूंटी पुलिस, रांची एसएसपी को कोरोना से बचाव की सामग्री उपलब्ध करायी गयी है. वहीं, न्यूज विंग के डायरेक्टर विपिन सिंह ने प्रेस क्लब को भी मास्क-सेनेटाइजर और फेश शिल्ड उपलब्ध कराया है.

इसे भी पढ़ेःCovid Effect: नये वकीलों की बढ़ी परेशानी, न केस मिल रहे हैं, न ही प्रैक्टिस ही हो रही है

बताते चलें कि न्यूज विंग की ओर से ऐसा पहली बार नहीं किया गया है. मिडिया जगत में यह ऐसा संस्थान है जो हरसंभव लोगों की मदद को आगे आता रहा है. इसी कड़ी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए पुलिस और प्रेस के साथियों कि सुरक्षा के मद्देनजर मास्क-सेनेटाइजर और फेश शिल्ड उपलब्ध कराने का काम किया है.

Related Articles

Back to top button